{"_id":"64d8d782807f39ff3e05e325","slug":"fir-on-priyanka-gandhi-in-mp-cm-bhupesh-said-contractor-himself-is-writing-50-percent-commission-is-being-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी पर MP में FIR: सीएम भूपेश बोले- ठेकेदार खुद लिख रहे हैं, लिया जा रहा है 50 फीसदी कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी पर MP में FIR: सीएम भूपेश बोले- ठेकेदार खुद लिख रहे हैं, लिया जा रहा है 50 फीसदी कमीशन
Sun, 13 Aug 2023 06:45 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 06:45 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर दर्ज किए जाने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। सी
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर दर्ज किए जाने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जब ठेकेदार खुद लिख रहे हैं कि 50 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है, तो और क्या सबूत चाहिए? एफआईआर से सच नहीं छुपेगा।"
विज्ञापन
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से राजनीति गरमाई हुई है। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया था जिसमें दावा किया गया था कि मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार में 50 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है। दूसरी ओर बीजेपी ने इससे साफतौर पर इनकार किया है। मामले में बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ ने केवल प्रियंका गांधी, बल्कि कमलनाथ, अरुण यादव समेत कई नेताओं पर 41 जिलों में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
#WATCH | Raipur: On FIR registered against Priyanka Gandhi Vadra in Madhya Pradesh, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says, "When contractors are themselves writing that 50% commission is being taken then what more evidence is required? The FIR won't hide the truth." pic.twitter.com/ngyKhG8PKB
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 13, 2023
विज्ञापन
इस मामले में कांग्रेस ने कड़ा रूख अपनाते हुए बीजेपी सरकार पर पलटवार किया है और गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वो बीजेपी के एफआईआर दर्ज कराने से नहीं डरेंगे। उनकी लड़ाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस मामले में बयान देने से राजनीति और गरमा गई है।