{"_id":"66112ee6e61f7653bb0c16c9","slug":"fir-against-charan-das-for-his-statement-against-pm-modi-chandel-said-mahant-has-gone-mad-bhupesh-said-phr-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के खिलाफ बयान पर चरण दास पर FIR: चंदेल बोले- सठिया गये हैं महंत; भूपेश ने बताया छत्तीसगढ़ी मुहावरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी के खिलाफ बयान पर चरण दास पर FIR: चंदेल बोले- सठिया गये हैं महंत; भूपेश ने बताया छत्तीसगढ़ी मुहावरा
Sat, 06 Apr 2024 04:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:46 PM IST
सार
बयान पर महंत ने सफाई दे दी है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम उन्हें लोकतांत्रिक ढंग से परास्त करना चाहते हैं। उनका घमंड तोड़ना चाहते हैं। उनके प्रति कोई अनादर हमारे मन में नहीं है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान के बाद सियासी बयान बाजी शुरू हो गई है। इस बयान पर महंत ने सफाई दे दी है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम उन्हें लोकतांत्रिक ढंग से परास्त करना चाहते हैं। उनका घमंड तोड़ना चाहते हैं। उनके प्रति कोई अनादर हमारे मन में नहीं है।
वहीं इस मामले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने चरण दास महंत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि महंत ने पीएम नरेंद्र मोदी के ऊपर जो अमर्यादित टिप्पणी की है। उसकी जितनी निंदा की जाये कम है। उन्होंने कहा कि चरण दास महंत सठिया गए हैं। वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके है। वहीं बीजेपी नेता महंत को घेरने में लगे हुए हैं।
मामले में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के खिलाफ राजनांदगांव के कोतवाली थाना में धारा 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कांग्रेस नेता चरण दास महंत द्वारा कथित तौर पर राजनांदगांव में दिए बयान के बाद पूरे प्रदेश में इस बयान को लेकर लगातार चर्चा होती रही और भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर लगातार शिकायत की जा रही थी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम बघेल ने चरणदास महंत के बयान को छत्तीसगढ़ी मुहावरा बताया है। उन्होंने कहा कि लोकोक्तियों से समृद्ध छत्तीसगढ़ी भाषा को जानने समझने वाला और छत्तीसगढ़ी लोक जीवन से जुड़ा हर व्यक्ति इसे जानता है। उनका आशय घमंड तोड़ने से था। इस मुहावरे को भाजपा के नेता नहीं समझ सकते। वे छत्तीसगढ़ी भाषा संस्कृति को नहीं समझते।
इस तथ्य के बावजूद महंत ने विनम्रता से कहा है कि अगर इसका गलत अर्थ निकाला गया है, तो वे खेद व्यक्त करते हैं। हम महात्मा गांधी की पार्टी के लोग हैं। हम हिंसा पर न भरोसा करते हैं न हिंसा हमारी सोच का हिस्सा है। हम अहिंसक विचारधारा के लोग हैं।
बघेल ने कहा कि जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सवाल है, तो हम उन्हें लोकतांत्रिक ढंग से परास्त करना चाहते हैं। उनका घमंड तोड़ना चाहते हैं। उनके प्रति कोई अनादर हमारे मन में नहीं है। वे स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों।