{"_id":"63ea36119e53584d69011838","slug":"financial-assistance-to-relatives-of-those-killed-in-natural-calamity-in-balodabazar-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को 16 लाख की आर्थिक सहायता, मिलेंगे चार-चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को 16 लाख की आर्थिक सहायता, मिलेंगे चार-चार लाख रुपये
Mon, 13 Feb 2023 06:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:37 PM IST
सार
हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग से जलने, सर्पदंश से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर ने ली विभागों की बैठक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्राकृतिक आपदा में मारे गए चार लोगों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रत्येक परिवार के लिए चार-चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
विज्ञापन
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाभान्वित हितग्राहियों में प्रभु निषाद पिता जवाहर निषाद, निवासी ग्राम सेमरिया, तहसील भाटापारा, जनकराम निषाद पिता बाजेराय निषाद, निवासी ग्राम जरहागांव, तहसील भाटापारा, संतूराम पिता लतेल, निवासी ग्राम पत्थरचुंवा, तहसील पलारी एवं अमरसिंह पिता कदम सिंग, निवासी ग्राम डूमरपाली, तहसील सोनाखान शामिल हैं।
विज्ञापन