Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fifth arrest in Rs 113 crore cyber fraud network, accused arrested from Delhi

सीजी: 113 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क में पांचवीं गिरफ्तारी, दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी

Sat, 28 Nov 2026 11:05 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 28 Nov 2026 11:05 AM IST
सार

सूरजपुर पुलिस ने दिल्ली के सरिता विहार से साइबर ठगी गिरोह के पांचवें आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में 21 राज्यों के 150 पीड़ितों से जुड़े 113 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Fifth arrest in Rs 113 crore cyber fraud network, accused arrested from Delhi
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : गांव में लगा बोर्ड

विस्तार

सूरजपुर जिले में साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस टीम ने दिल्ली के सरिता विहार इलाके से गिरोह के पांचवें सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 25 वर्षीय सचिन कुमार को पकड़ा, जो मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का निवासी है और वर्तमान में दक्षिण दिल्ली के मदनपुर खादर में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने साइबर ठगी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
विज्ञापन


फर्जी संस्था के नाम पर खाता
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल से संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। पड़ताल में पता चला कि देवनारायण चक्रधारी और महेश चक्रधारी ने एसबीआई की सूरजपुर शाखा में 'डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन' के नाम से संस्था पंजीकृत कराकर बैंक खाता खुलवाया था। इस अकेले खाते से करीब 13 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ था।
विज्ञापन


21 राज्यों में फैला ठगी का जाल
जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ देश के 21 राज्यों के 150 पीड़ितों की शिकायतें सामने आईं। इन शिकायतों में कुल 1,13,32,09,604 रुपये के ठगी संबंधी लेनदेन का खुलासा हुआ है। अवैध कमाई के लालच में खाताधारकों ने अपने बैंक खाते साइबर ठग गिरोह को उपलब्ध कराए थे। इसके बदले आरोपियों को करीब 39 लाख रुपये कमीशन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार
सूरजपुर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रहलाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दिल्ली से पांचवें आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में मुख्य खाताधारक देवनारायण चक्रधारी, महेश चक्रधारी, अमन पासवान और जिशान रजा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed