फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Female Lawyer Murdered in Raigarh CG; Naked Body Found in Forest

रायगढ़ में महिला वकील के साथ दरिंदगी: पत्थर से कुचला चेहरा, शव के पास फेंका कपड़ा, डैम किनारे मिली नग्न लाश

Sat, 16 May 2026 01:43 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 16 May 2026 01:43 PM IST
सार

Female Lawyer Murdered Case in Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दिनों डैम किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती की निर्वस्त्र लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Female Lawyer Murdered in Raigarh CG; Naked Body Found in Forest
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

Raigarh Female Lawyer Murdered Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बीते दिनों डैम के किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती की निर्वस्त्र लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के गले, चेहरे और पीठ पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। शव को देखकर लगता है कि किसी धारदार हथियार से बुरी तरह से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला पूंजीपथरा थाने क्षेत्र का है। पुलिस आज शनिवार को इस संबंध में खुलासा करेगी। 
विज्ञापन






संबंधित थाने के ग्राम तुमिडीह गांव के जंगल में डैम किनारे मंगलवार की शाम को 25 साल की युवती की निर्वस्त्र लाश मिली थी। आरोपी हत्यारे ने पेशे से वकील युवती के साथ बुरी तरह से दरिंदगी की है। घटना स्थल की साक्ष्य छिपाने के लिये पुलिस को भी गुमराह किया गया है। 
विज्ञापन


मृतका के शरीर से कपड़े थे गायब 
ग्रामीणों अनुसार, युवती के गले एवं चेहरे में चाकू के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के शरीर से कपड़े गायब थे। गले और पीठ पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद पूंजीपथरा पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। युवती की लाश के शिनाख्त के लिए आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही तरीके से पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिवक्ता संघ ने खोला मोर्चा, आरोपी की पैरवी नहीं करने का फरमान
मृतका की शिनाख्त होने के बाद अधिवक्ता संघ ने पैदल मार्च किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन में बताया कि मृतका अराधना सिदार उनकी नियमित अधिवक्ता थी। संघ ने घटना की सूक्ष्मता से जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मृतका ने जनवरी में ही जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता ग्रहण की थी। अधिवक्ता संघ ने निर्णय लिया है कि इस मामले के अपराधी की पैरवी कोई अधिवक्ता नहीं करेगा।

मृतका का मोबाइल था बंद, किसी और ने उठाकर बनाया बहाना
मृतका की बहन ने बताया कि अराधना का मोबाइल फोन बंद था। 13 मई की दोपहर उसका फोन चालू हुआ था। फोन किसी और लड़की ने उठाया और बहाने बनाए। उस लड़की ने अराधना की आवाज में बात करने की कोशिश की थी। परिजनों ने आवाज पहचान ली थी। मृतका की बहन ने पुलिस की धीमी जांच पर चिंता जताई है। वे जल्द आरोपी को पकड़कर कड़ी सजा दिलाना चाहते हैं।


जल्द करेंगे गिरफ्तार: एसएसपी शशिमोहन सिंह
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। उन्होंने हत्याकांड में आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस गंभीरता से काम कर रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed