{"_id":"635510912e8d4c36f63b6b99","slug":"female-elephant-dead-body-was-found-in-chhattisgarh-forest-in-surajpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surajpur: जंगल में मिला मादा हाथी का शव, चेहरे पर थे गंभीर चोट के निशान, ग्रुप में भिड़ंत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surajpur: जंगल में मिला मादा हाथी का शव, चेहरे पर थे गंभीर चोट के निशान, ग्रुप में भिड़ंत की आशंका
Sun, 23 Oct 2022 03:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Oct 2022 03:30 PM IST
सार
प्रतापपुर के वन मंडल के SDO आशुतोष भगत ने बताया कि शनिवार को मादा हाथी का शव मिला था। आशंका है कि समूह में अन्य हाथियों के साथ लड़ाई में उसकी मौत हुई है। उसकी मौत की सही जानकारी के लिए वन विभाग की टीम को रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सूरजपुर में मादा हाथी की मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक मादा हाथी का शव मिला है। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी नर हाथी से हुई लड़ाई में उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जंगल में ही मादा हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी मौत की सही जानकारी के लिए वन विभाग की टीम को रिपोर्ट का इंतजार है। मामला प्रतापपुर वन मंडल का है।
जानकारी के मुताबिक, वन कर्मियों ने गश्त के दौरान शुक्रवार रात तुकुदंड के पास पेंडरी जंगल में 35 हाथियों के झुंड को घूमते देखा था। इसके बाद अगले दिन शनिवार को तुकुदंड गांव के पास तालाब किनारे एक मादा हाथी का शव देखा गया। इस पर हाथियों के समूह का पता लगाने के लिए वनकर्मी पहुंचे थे। मादा हाथी का शव देख अफसरों को सूचना दी गई और डॉक्टरों को पोस्टमार्टम के लिए मौके पर बुलाया गया।
प्रतापपुर के वन मंडल के SDO आशुतोष भगत ने बताया कि शनिवार को मादा हाथी का शव मिला था। आशंका है कि समूह में अन्य हाथियों के साथ लड़ाई में उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि वन कर्मी झुंड की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं अन्य हाथी घायल तो नहीं हो गए। वहीं मादा हाथी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।