Surguja: पिता ने पुत्र को उतारा मौत के घाट, दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम कर्रा में पिता ने टांगी से वार कर अपने पुत्र की हत्या कर दी। घटना के पूर्व पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। शराब के नशे में धुत पिता ने टांगी से पुत्र के सिर पर वार कर दिया।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम कर्रा में पिता ने टांगी से वार कर अपने पुत्र की हत्या कर दी। घटना के पूर्व पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। शराब के नशे में धुत पिता ने टांगी से पुत्र के सिर पर वार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। घटना दरिमा थानाक्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम कर्रा के पाटीपारा में सोमवार दोपहर प्रदीप उरांव (30) का पिता नवरंग उरांव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से आक्रोशित पुत्र प्रदीप उरांव ने घर से टांगी निकाल लिया। यह देख पिता नवरंग उरांव आक्रोशित हो गया एवं उसने पुत्र प्रदीप उरांव से टांगी छीन ली एवं उसने पुत्र पर वार कर दिया। टांगी प्रदीप उरांव के सिर के पिछले हिस्से में धंस गया। प्रदीप उरांव मौके पर गिर गया एवं उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया पुत्र की हत्या के बाद पिता घर से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर दरिमा थाना प्रभारी मनोज प्रजापति की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गांव से ही आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप उरांव कुछ समय से बाहर रहकर काम करता था। करीब एक माह पूर्व वह घर आया था एवं वापस काम पर नहीं गया था। कामकाज को लेकर पिता-पुत्र में पहले भी विवाद होता था। आज नवरंग उरांव ने विवाद के बाद पुत्र पर टांगी से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।