फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   father-in-law and son-in-law cheated three brothers on pretext of job in janjgir-champa

ससुर-दामाद ने भाइयों को ठगा: दोस्त को ही दिया एनएमडीसी प्लांट में नौकरी का झांसा, फिर 16 लाख लेकर भाग निकले

Sun, 12 Feb 2023 04:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 04:40 PM IST
सार

थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने बताया कि, धोखाधडी मामले में एक आरोपी गोपाल कृष्ण कश्यप को ग्राम गंगाजल,  नवागढ़ उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी मामा ससुर ग्राम कासा धरम ध्वजाराम वर्मा की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
father-in-law and son-in-law cheated three brothers on pretext of job in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ससुर और दामाद ने नौकरी का झांसा देकर तीन भाइयों से 16 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए। आरोपियों में दामाद एक भाई का दोस्त भी है। उन्होंने भाइयों को जगदलपुर स्थित एनएमडीसी प्लांट में अलग-अलग पद पर नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके बाद रुपये लेकर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी ससुर फरार है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


युवक और आरोपी आपस में थे दोस्त
जानकारी के मुताबिक, पचारी गांव निवासी यशवंत बंजारे (29) इलेक्ट्रिकल्स की दुकान संचालित करता है। गांव में ही उसका पड़ोसी गोपल कृष्ण कश्यप है। दोनों के बीच दोस्ती भी है। गोपाल ने एक दिन यशवंत से कहा कि उसका मामा ससुर धरम ध्वजाराम की एनएमडीसी प्लांट में पहुंच है। वहां क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, चपरासी के पदों पर नौकरी लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि कोई हो तो बताना। कुछ दिन बाद जब फिर गोपाल से मुलाकात हुई तो यशवंत ने अपने साथ ही दो भाइयों की नौकरी लगवाने को कहा। 
विज्ञापन


खेत, गाड़ी गिरवी रख, उधार लेकर दी रकम
यशवंत ने गोपाल से कहा कि क्लर्क पद पर उसकी, उसके भाई जसवंत की कंप्यूटर ऑपरेटर और चचेरे भाई राजकमल की चपरासी में नौकरी लगवा दे। इस पर 20 लाख रुपये देने पर नौकरी की बात बताई गई। यशवंत और उसके भाइयों ने खेत, गाड़ी गिरवी रखी और दोस्तों से उधार लेकर 16 लाख 15 हजार रुपये गोपाल कश्यप और उसके मामा धरम ध्वजाराम को दे दिए। इसमें 12 लाख 90 हजार रुपये नकद और बाकी के 90 हजार रुपये गोपाल व 2.75 लाख रुपये धरम के खाते में जनवरी में ट्रांसफर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एक आरोपी गिरफ्तार, मामा ससुर की तलाश जारी
एक माह बीतने के बाद भी जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो भाइयों ने गोपाल से रुपये वापस मांगे। इस पर दोनों आरोपियों टाल-मटोल करना शुरू कर दिया। काफी दिनों तक जब वे टालते रहे तो तंग आकर यशवंत ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने बताया कि, धोखाधडी मामले में एक आरोपी गोपाल कृष्ण कश्यप को ग्राम गंगाजल,  नवागढ़ उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी मामा ससुर ग्राम कासा धरम ध्वजाराम वर्मा की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed