Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmer Vishwanath received bonus of Rs 09 lakh in Mungeli

Mungeli: किसान विश्वनाथ को मिले बोनस के 09 लाख रुपये, सीएम का जताया आभार, बोले- धूमधाम से करेंगे बेटी की शादी

Wed, 27 Dec 2023 06:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Dec 2023 06:47 PM IST
सार

मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम टेढ़ाधौंरा के रहने वाले किसान विश्वनाथ सिंह को भी धान बोनस के 09 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
Farmer Vishwanath received bonus of Rs 09 lakh in Mungeli
किसान विश्वनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली में राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लंबित धान की बोनस राशि का भुगतान किया गया। इससे जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम टेढ़ाधौंरा के रहने वाले किसान विश्वनाथ सिंह को भी धान बोनस के 09 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया और कहा की सरकार ने मोदी की गारंटी के जो भी वादे किए थे उसे पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। किसान विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वे 40 वर्षों से खेती-किसानी का काम कर रहे हैं, उनके पिता जी भी खेती-किसानी का काम करते थे। अब वे इस बोनस की राशि से बेटी की शादी धूमधाम से करेंगे।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की भावनाओं को समझा और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश के किसानों के खाते में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लंबित बोनस राशि ऑनलाइन अंतरित किया, जिसमें मुंगेली जिले के 87 हजार 36 किसान भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 

इन किसानों के खाते में 145 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपये से अधिक की लंबित बोनस राशि अंतरित की गई। सरकार के इस निर्णय से किसानों को खेती कार्य के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। किसानों के जीवन में नया उमंग नया उत्साह आएगा। लंबित बोनस राशि मिलने से किसान विश्वनाथ सहित पूरे जिले के किसानों में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed