{"_id":"6867bfbfd6d2dfb269047b60","slug":"family-of-lineman-injured-due-to-electric-shock-in-balrampur-sought-help-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बलरामपुर में लाइनमैन को लगा करंट, प्राइवेट पार्ट और दोनों हाथ कटे; स्वजनों ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बलरामपुर में लाइनमैन को लगा करंट, प्राइवेट पार्ट और दोनों हाथ कटे; स्वजनों ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार
Fri, 04 Jul 2025 06:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:00 PM IST
सार
बलरामपुर के सनवाल पावर हाउस में लाइनमैन तबारक को ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट लगा, जिससे उसके दोनों हाथ, प्राइवेट पार्ट और पैर की उंगली कट गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहे स्वजनों ने मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
लाइनमैन तबारक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनवाल पावर हाउस में संविदा लाइनमैन तबारक (29) के साथ 22 मई 2025 को दोपहर 2:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। सनवाल अलमारी फैक्टरी की बिजली लाइन ठीक करने के लिए परमिट लेकर ट्रांसफार्मर पर चढ़े तबारक को चार मिनट बाद ही अचानक बिजली चालू होने से जोरदार झटका लगा और वह गिर गए। हादसे में उनके दोनों हाथ, प्राइवेट पार्ट और पैर की एक उंगली कट गई। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
तबारक को तत्काल सनवाल अस्पताल ले जाया गया, फिर वाड्रफनगर के 100 बिस्तर अस्पताल, मिशन अस्पताल अंबिकापुर और एम्स रायपुर रेफर किया गया। वर्तमान में वे रायपुर के डीकेएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती हैं। डेढ़ महीने से चल रहे इलाज में भारी खर्च के बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी और ठेकेदार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
कर्तव्यनिष्ठ लाइनमैन के रूप में थी पहचान
सनवाल क्षेत्र में तबारक पिछले तीन वर्षों से कर्तव्यनिष्ठ लाइनमैन के रूप में जाने जाते थे। क्षेत्रवासियों के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे और उनके कार्यों की सराहना होती थी। इलाज में अब तक भारी खर्च हो चुका है और स्वजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। तबारक के परिवार ने लोगों से मदद की अपील की है।
विज्ञापन