फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Family members create ruckus after woman dies during treatment in private clinic in Ambikapur

Chhattisgarh: क्लीनिक में हुई महिला की मौत, डॉक्टर ने शव को पहुंचा दिया सरकारी अस्पताल; परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 14 Sep 2023 05:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 14 Sep 2023 05:46 PM IST
सार

महिला की मौत के बाद क्लीनिक के संचालक ने महिला को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और भाग निकले। वहीं, परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीतापुर तहसीलदार ने मिश्रा फार्मेसी सेंटर को सील कर दिया है।

विज्ञापन
Family members create ruckus after woman dies during treatment in private clinic in Ambikapur
मिश्रा फार्मेसी सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के सीतापुर में बुधवार शाम को निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद क्लीनिक के संचालक ने महिला को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और भाग निकले। वहीं, परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। ममामले की जांच कर रही है। घटना के बाद सीतापुर तहसीलदार ने मिश्रा फार्मेसी सेंटर को सील कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काराबेल निवासी अनिता लकड़ा (45) कुछ दिनों से बीमार थी। कुछ दिनों पहले परिजन उसे सीतापुर में संचालित मिश्रा फार्मेसी में इलाज के लिए लेकर आए थे। मिश्रा फार्मेसी के संचालक निरंजन मिश्रा ने महिला को दवाएं दीं थी। बुधवार को अनिता लकड़ा के पैरों में तेज दर्द होने पर परिजन उसे लेकर फिर से मिश्रा फार्मेसी पहुंचे थे। शाम को निरंजन मिश्रा ने महिला को इंजेक्शन दिया और कहा कि उसे ग्लूकोज चढ़ाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोड़कर भाग निकला डॉक्टर
परिजनों ने बताया कि ग्लूकोज में कुछ दवाएं डालकर अनिता लकड़ा को चढ़ाया जा रहा था। इस दौरान अनिता लकड़ा की हालत बिगड़ गई और उसकी सांस फूलने लगी। परिजनों ने इसकी जानकारी निरंजन मिश्रा को दी। निरंजन मिश्रा ने अनिता लकड़ा के सीने को बार-बार दबाकर उसकी सांस नियंत्रित करने की कोशिश की। जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो निरंजन मिश्रा अपने निजी वाहन से परिजनों के साथ अनिता लकड़ा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्हें वहां छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत इंजेक्शन की वजह से गई जान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर के चिकित्सकों ने जांच के बाद अनिता लकड़ा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन व उपचार के कारण अनिता लकड़ा की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर सीतापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरूवार को महिला के शव का पोस्टमार्ट कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सीतापुर थाने के जांच अधिकारी एएसआई एसआर साहू ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

निजी क्लीनिक में ही हो गई थी मौत
मृतका अनिता लकड़ा की बेटी सोनामती बड़ा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मौत आधे घंटे पहले ही हो चुकी थी। मिश्रा फार्मेसी में ही उपचार के दौरान अनिता लकड़ा की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गलत उपचार के कारण अनिता लकड़ा की मौत हुई है।

प्रशासन ने सील किया क्लीनिक
महिला की मौत एवं परिजनां के हंगामें के बाद सीतापुर तहसीलदार ने क्लीनिक को सील कर दिया है। मिश्रा फार्मेसी के संचालक निरंजन मिश्रा के पास क्लीनिक के संचालन का लाइसेंस नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने चार वर्ष पूर्व भी अवैध तरीके से संचालित मिश्रा फार्मेसी को सील किया था। बाद में उसे खोल दिया गया और बिना लाइसेंस के ही संचालक द्वारा क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था।


जांच के बाद होगी कार्रवाई
सीएमएचओ डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सीतापुर बीएमओ से मामले की जानकारी ली है। पता चला है कि फार्मासिस्ट द्वारा दुकान में मरीजों का उपचार किया जाता है। कल अनिता लकड़ा को उसने इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई थी। बीएमओ को वीडियोग्राफी के साथ पीएम कराने कहा गया है। चार साल पहले भी दुकान सील किया गई थी, फिर कैसे खुली, इसकी भी जांच कराई जाएगी। पहले भी झोलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई की है और आगे भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed