{"_id":"de314694-c746-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"face-of-salwa-judum-mahendra-karma-was-main-target-says-naxalites","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र कर्मा को मारना चाहते थे निर्दोषों को नहीं: माओवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र कर्मा को मारना चाहते थे निर्दोषों को नहीं: माओवादी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Jul 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सलियों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं पर हुए हमले की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए निर्दोष लोगों के मारे जाने पर खेद जताया है।
विज्ञापन
बीबीसी को लिखे एक पत्र में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) ने कहा कि उनका मुख्य निशाना सलवा जुड़ूम आंदोलन के नेता महेंद्र कर्मा थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि महेंद्र कर्मा एक सामंती मांझी परिवार से आते हैं। उनका परिवार भूस्वामी होने के साथ-साथ आदिवासियों का अमानवीय शोषण और उत्पीड़न करने वाला रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेताओं पर नक्सली हमला
पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व गृहमंत्री नंद कुमार पटेल दमन चक्र चलाने में आगे थे।
उन्होंने कहा है कि राज्य में दमनकारी नीतियों के लागू करने के कारण ही कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हमला किया गया। पत्र में भाजपा और कांग्रेस पर दमनकारी नीतियों के लागू करने का आरोप लगाया गया है।
नक्सलियों के आगे नहीं झुकेगा देश: पीएम
गौरतलब है कि शनिवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान नक्सली हमले में महेंद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल समेत 24 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या चरण शुक्ल भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।