{"_id":"5aca3acc4f1c1b516b8b4682","slug":"exercise-for-the-liberation-of-naxalites-through-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों को संगीत के सहारे हथियार छुड़वाने की हो रही है कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों को संगीत के सहारे हथियार छुड़वाने की हो रही है कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Updated Sun, 08 Apr 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों को बंदूक छोड़ने को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठी पहल की है। दरअसल पुलिस ने बस्तर संभाग में नक्सलियों को साधने के लिए स्थानीय भाषा में गानों के एक एलबम का इस्तेमाल किया है। पुलिस को उम्मीद है कि जो काम बंदूक नहीं कर सकी, वह काम ये गाने करेंगे।
विज्ञापन
गानों में आदिवासियों की पीड़ा और मुख्यधारा में लौटने की अपील है
‘नव बिहान’ नई सुबह नाम के इस एलबम में पांच गाने हैं, जिन्हें कोंडागांव जिला पुलिस ने कंपोज किया है। क्षेत्रीय भाषा के इन गानों में अशांत क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों की पीड़ा को व्यक्त किया गया है। गानों के माध्यम से गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों को मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
बस्तर रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि संगीत और कला शांति बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। हम इन गानों के जरिये अतिवादियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं और उन तक अपना संदेश पहुंचा रहे हैं, ताकि इन इलाकों में शांति स्थापित हो सके और विकास हो सके।
विज्ञापन