फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   EOW takes major action in excise scam, Ram Gopal Agarwal on three-day police remand

CG News: आबकारी घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, रामगोपाल अग्रवाल तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Wed, 22 Jul 2026 08:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 22 Jul 2026 08:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
EOW takes major action in excise scam, Ram Gopal Agarwal on three-day police remand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। कोल लेवी मामले में पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए 25 जुलाई तक पुलिस रिमांड मंजूर कर दी।
विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार, आबकारी घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, कथित नेटवर्क और अन्य अहम पहलुओं की पड़ताल के लिए अग्रवाल से पूछताछ आवश्यक है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान ऐसे दस्तावेज और जानकारियां सामने आ सकती हैं, जो जांच को नई दिशा दे सकती हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि कोल लेवी प्रकरण में 14 दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद EOW ने अदालत से आबकारी घोटाले में अलग से पुलिस रिमांड की मांग की थी। सुनवाई के दौरान एजेंसी ने पांच दिन की रिमांड का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


EOW की जांच फिलहाल कथित आर्थिक लेन-देन, संबंधित व्यक्तियों के बीच संपर्क और दस्तावेजी साक्ष्यों पर केंद्रित है। एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित अनियमितताओं में किन-किन लोगों की भूमिका रही और आर्थिक लाभ किस तरह से पहुंचाया गया।

रामगोपाल अग्रवाल लंबे समय तक कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस कार्रवाई पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


गौरतलब है कि कोल लेवी और आबकारी घोटालों की जांच EOW और ACB पिछले कई महीनों से कर रही हैं। एजेंसियों का दावा है कि जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे भी कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed