फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Encounter between police and Maoists in Bijapur police sub-inspector injured

Chhattisgarh: बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, पुलिस सब-इंस्पेक्टर घायल

Mon, 17 Oct 2022 04:04 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बीजापुर
पीटीआई, बीजापुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 04:04 AM IST
सार

सब इंस्पेक्टर राजेश सूर्यवंशी और अन्य पुलिस के जवान बीजापुर जिले के ताररेम थाना अंतर्गत ग्राम चिनगेलूर में गश्त के लिए गए थे, इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस बल पर गोलियां चला दीं।

विज्ञापन
Encounter between police and Maoists in Bijapur police sub-inspector injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में रविवार शाम माओवादी और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर राजेश सूर्यवंशी घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब वह पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन


आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने मीडिया को बताया कि राजेश सूर्यवंशी बीजापुर जिले के ताररेम थाना अंतर्गत तर्रेम-चिनागेलूर रोड पर पुलिसकर्मियों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। घायल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाया गया फिलहाल उनकी हालात स्थिर है।
विज्ञापन


रविवार शाम को सब इंस्पेक्टर राजेश सूर्यवंशी और अन्य पुलिस के जवान बीजापुर जिले के ताररेम थाना अंतर्गत ग्राम चिनगेलूर में गश्त के लिए गए थे, इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस बल पर गोलियां चला दीं। उक्त मुठभेड़ में पुलिस उपनिरीक्षक राजेश सूर्यवंशी को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हालांकि सुरक्षाकर्मियों को देखते ही नक्सली जल्द ही घने जंगलों में भाग गए। उन्होंने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की एक संयुक्त टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed