{"_id":"5d3d49108ebc3e6d1214f86e","slug":"encounter-between-naxals-and-dantewada-district-reserve-guard-personnel-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी
Sun, 28 Jul 2019 12:44 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एसपी दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों और दंतेवाड़ा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों के बीच सुबह करीब 10:15 बजे दंतेवाड़ा जिले के मारजुम के जंगलों में मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक पल्लव ने आगे बताया कि लगभग 30 से 40 नक्सली 'नक्सल शहीद दिवस' मनाने के लिए इकट्ठे हुए थे। मौके पर पहुंती पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए।
विज्ञापन
SP Dantewada Abhishek Pallav: Encounter occurred in Marjum Jangumpara at about 10:15 am between Naxals and Dantewada District Reserve Guard(DRG) personnel. About 30-40 Naxals had assembled for 'Naxal shahid divas'. They fled after exchange of fire. #Chhattishgarh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 28, 2019
प्राप्त जानाकरी के अनुसार मारजुम के जंगलों में कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों के कैम्प लगाने की सूचना पर ऑपरेशन के लिए डीआरजी की टीम निकली थी। जहां नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की।
बता दें कि नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह का पहला दिन मानते हुए बैनर और पोस्टर लगाए थे। आज से 3 अगस्त 2019 तक नक्सली शहीद सप्ताह मनाने के लिए गांव-गांव जाएंगे।