फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Employment registration and renewal will be possible through Chhattisgarh Rojgar App

CG News: छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से हो सकेगा रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण, जॉब की भी मिलेगी जानकारी

Fri, 02 Aug 2024 03:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 02 Aug 2024 03:31 PM IST
सार

संचालनालय रोजगार विभाग रायपुर की ओर से जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर में 'छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप' विकसित किया गया है।

विज्ञापन
Employment registration and renewal will be possible through Chhattisgarh Rojgar App
छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संचालनालय रोजगार विभाग रायपुर की ओर से जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर में 'छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप' विकसित किया गया है। इच्छुक शिक्षित आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण कर सकते हैं। प्रदेश के युवाओं को अब घर बैठे रोजगार पंजीयन की सुविधा मिल रही है। साथ ही रोजगारपरक सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है। युवाओं को रोगजार की जानकारी अब 'छत्तीसगढ़ रोजगार एप' पर मिलेगी। 
विज्ञापन


बेरोजगार युवाओं को मोबाइल एप के माध्यम से रोजगार के लिए पंजीयन की व्यवस्था, पहले से हो चुके पंजीयन का नवीनीकरण और नवीन सुविधाएं प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ रोजगार एप बनाया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं को जिला रोजगार और स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जाने की आवश्यकता नहीं है। पंजीयन के भौतिक सत्यापन के लिए जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। सत्यापन आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से किया जाता है। इसके साथ ही  रोजगार पंजीयन पत्रक एप के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस लिंक से करें एप डाउनलोड
इस एप पर शासकीय-अर्धशासकीय विभागों की रिक्तियां, विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेला-प्लेसमेंट कैंप की अद्यतन जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। रोजगार सहायता की प्रक्रिया अब और अधिक सरल एवं सुलभ हो गई है, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में अत्यधिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की पहल से https://erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। कोई भी व्यक्ति रोजगारपरक जानकारी के लिए एप डाउनलोड कर अवलोकन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एप पर पंजीयन नवीनीकरण करते समय किसी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर +91-1800-233-2203 पर सुबह साढ़े 10 बजे से शाम पांच बजे के मध्य सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश को छोड़कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु नजदीकी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed