{"_id":"640318dbb7a677ce4d09f853","slug":"elephant-attack-in-chhattisgarh-elephant-killed-woman-in-chhattisgarh-gariaband-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने महिला को मार डाला: तड़के घर से बाहर निकली थी, तीन दिन पहले ही धमतरी से पैरी नदी पार कर पहुंचा है राजिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने महिला को मार डाला: तड़के घर से बाहर निकली थी, तीन दिन पहले ही धमतरी से पैरी नदी पार कर पहुंचा है राजिम
Sat, 04 Mar 2023 03:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Mar 2023 03:39 PM IST
सार
आरोप है कि हाथी के आने की जानकारी को लेकर वन विभाग की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। वन विभाग ने मुनादी भी नहीं कराई। इसके चलते यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर हाथी के आने की जानकारी होती तो महिला घर से निकलती ही नहीं।
विज्ञापन
हाथी के हमले में मारी गई महिला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शनिवार तड़के हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि हाथी बुधवार सुबह ही धमतरी से पैरी नदी पार कर राजिम पहुंचा है और रिहायशी इलाकों में घूम रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोरिद निवासी खोरबहारिन सोनकर (50) शनिवार सुबह करीब बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूर ही हाथी ने उस पर हमला किया है। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, और हाथी को वहां से भगाया। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। एक रात पहले भी लोगों ने हाथी को फिंगेश्वर शहर में ही वन विभाग के दफ्तर के पास घूमते देखा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। आरोप है कि हाथी के आने की जानकारी को लेकर वन विभाग की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। वन विभाग ने मुनादी भी नहीं कराई। इसके चलते यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर हाथी के आने की जानकारी होती तो महिला घर से निकलती ही नहीं। फिलहाल वन विभाग की ओर से शुरुआती आर्थिक राहत परिजनों को दी गई है। वहीं शव को भी पंचनामा कार्रवाई के बाद सौंप दिया गया है।
विज्ञापन