{"_id":"644547332b2ff813ce04fc39","slug":"electric-pole-fell-due-to-storm-and-rain-power-supply-interrupted-for-24-hours-in-kanker-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से ब्लैक आउट: कांकेर में 249 बिजली पोल, कई कच्चे मकान और पेड़ गिरे; सब्जी की फसल को भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से ब्लैक आउट: कांकेर में 249 बिजली पोल, कई कच्चे मकान और पेड़ गिरे; सब्जी की फसल को भी नुकसान
Sun, 23 Apr 2023 08:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Apr 2023 08:26 PM IST
सार
कार्यपालन अभियंता सतीश कुमार किण्डो ने बताया कि शहरी क्षेत्रों व उसके आसपास बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में इसके लिए तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। बिजली तार कार्य को सुधारने, पोल को बदलने सहित अन्य काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांकेर में तेज आंधी के चलते पेड़ टूटकर तार पर गिरे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। अंधड़ के चलते जिले में 249 बिजली के पोल सहित कई पेड़ और कच्चे मकान गिर गए हैं। इसके कारण 24 घंटे से भी ज्यादा समय से बिजली सप्लाई बाधित है। कई गांवों में ब्लैक आउट है। हालांकि शहरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है। अन्य जगहों के लिए विभागीय कर्मचारी काम में जुटे हुए हैं। बेमौसम बारिश से कच्चे मकानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं सब्जी उत्पादकों की फसल चौपट हो गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक बनी द्रोणिका के कारण शनिवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। इस दौरान तेज हवा और गर्जना से बिजली तार टूट गए और पोल उखड़ कर गिर पड़े हैं। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। कांकेर विकास खंड अन्तर्गत शहर में दो और ग्रामीण क्षेत्रों में 13 विद्युत पोल टूटे हुए हैं। इसी प्रकार चारामा में 39, नरहरपुर में 34, कांकेर में 88, भानुप्रतापपुर संभाग में 100 और पखांजूर में 18 बिजली पोल टूटे हैं, जिन्हें बदला जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यपालन अभियंता सतीश कुमार किण्डो ने बताया कि शहरी क्षेत्रों व उसके आसपास बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में इसके लिए तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। 33 केवी मुसुरपुट्टा फीडर में 18 पिन इन्सुलेटर बदला गया है। पांच जगहों पर तार टूटे थे, जिन्हें जोड़ा गया। एक बड़ा पेड़ भी बिजली लाइन पर गिर गया था। इसके कारण पटौद और मुसुरपुट्टा सबस्टेशन से निकलने वाली सभी 11 केवी लाइन प्रभावित हुई है। बिजली तार कार्य को सुधारने, पोल को बदलने सहित अन्य काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन