फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Election Commission of India officials reached Raipur: will review preparations for assembly elections

रायपुर पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग के ऑफिसर: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग के ऑफिसर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने रायपुर पहुंचे हुए हैं। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया।

विज्ञापन
Election Commission of India officials reached Raipur: will review  preparations for assembly elections
भारत निर्वाचन आयोग के ऑफिसर रायपुर पहुंचे, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम चुनाव को कुछ ही महीने बचे हैं। प्रदेश में चुवान को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटें हुए हैं। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के ऑफिसर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने रायपुर पहुंचे हुए हैं। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया।

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण आज सुबह रायपुर पहुंचे। अधिकारीगण प्रदेश में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त हृदेश कुमार, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, महानिदेशक बी नारायणन, निदेशक यशवेंद्र सिंह,  संतोष अजमेरा, निदेशक (आईटी) अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक अनुज चांडक भी आज रायपुर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed