फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Elderly person died due to snake bite in Balod

Chhattisgarh : बालोद में सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने नाग बताकर डब्बे में किया कैद

Tue, 08 Aug 2023 01:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 08 Aug 2023 01:18 PM IST
सार

सांप के काटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने सांप को एक डब्बे में कैद कर लिया है, उनका कहना है कि यह नाग है।

विज्ञापन
Elderly person died due to snake bite in Balod
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्जुंदा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव में रहने वाले कुमारू राम देवांगन (67) की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार रात में कुमारू राम देवांगन किसी काम से घर से बाहर निकले थे। दरवाजे की दराज में बैठे सांप ने उन्हें काट लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने सांप में डब्बे में किया बंद
सांप के काटने के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और उसे डब्बे में कैद कर लिया है। वहीं, पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है। सांप को डब्बे में क्यों कैद किया गया इसके बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


नाग प्रजाति का सर्प
परिजनों ने बताया कि जिस सांप ने काटा है, वह नाग प्रजाति का प्रतीत हो रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद उसको डब्बे में बंद किया है, ताकि इसकी पहचान हो सके। वहीं, पूरा परिवार घटना के बाद मातम में डूबा हुआ है। रात के समय लोगों को सावधानी से घरों के बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed