फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Eight Panchayat Secretaries suspended decision taken in the review meeting of Pradhan Mantri Awas Yojana in Ba

Balrampur: आठ पंचायत सचिव निलंबित, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक में फैसला, लिये गये ये निर्णय

Fri, 05 Jan 2024 05:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

 जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों के प्रगति के संबंध में गत दिवस जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। 

विज्ञापन
Eight Panchayat Secretaries suspended decision taken in the review meeting of Pradhan Mantri Awas Yojana in Ba
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों के प्रगति के संबंध में गत दिवस जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में उन्होंने लक्षित स्वीकृत आवासों की समीक्षा करते हुए पूर्ण-अपूर्ण आवास, लंबित आवास और जीओ टैगिंग के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग कर सभी लंबित आवास निर्माण को आगामी बैठक से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत वार लक्ष्य के अनुरूप समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में वित्तीय वर्ष 2016-23 तक 44188 आवास स्वीकृति है जिसमे से आज 34088 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 10100 आवास अभी भी पूर्णता हेतु लंबित है। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को निर्देशित किया की सभी लंबित आवासों का नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित मापदंडो के अनुरूप समय सीमा में पूर्ण कराएं।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा की शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना है केबिनेट के प्रथम बैठक में ही राज्य के 18 लाख नए हितग्रहियों को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा की इसी तारतम्य में जिले में 41019 तथा 25827 आवास प्लस स्थायी प्रतीक्षा सूची तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् विशेष पिछड़ी जनजाति के लक्षित परिवारो को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् लाभान्वित किया जाना है इस तरह जिले में लगभग 66,846 प्रधानमंत्री आवास लक्षित है। इसके लिए आप सभी कार्ययोजना, सामग्री की उपलब्धता, मेसन प्रशिक्षण जैसे आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कच्चे मकान वाले चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के चिन्हांकित हितग्राहियों को दो लाख रुपये तथा 12 हजार शौचालय हेतु एवं मनरेगा के तहत 95 दिवस की मजदूरी का लाभ दिया जाना है। उन्होंने प्रधानमत्री जनमन योजना अंतर्गत किये जा रहे सर्वे एवं पंजीयन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।



08 पंचायत सचिवों के निलंबन का आदेश जारी

समीक्षा बैठक में विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत कटिमा के पंचायत सचिव मनोज पैंकरा, ग्राम पंचायत शाहपुर के पंचायत सचिव अविनाश एक्का, विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत हर्री के पंचायत सचिव सुरेश बंशी, विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलसर के पंचायत सचिव अजय सिंह, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पंडरी के पंचायत सचिव सुखदेव कुशवाहा, ग्राम पंचायत पेंडारी के पंचायत सचिव अनुज सिंह, विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत नवाडीह के पंचायत सचिव हेरोद कच्छप तथा विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत नगरा के पंचायत सचिव मनौवर हाशमी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य में प्रगति नहीं पाए जाने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सम्बंधित जनपद पंचायत कार्यालय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed