फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   eight naxalites arrested in bijapur

छत्तीसगढ़: पुलिस ने आठ नक्सलियों को किया गिरफ्तार, ट्रकों में आग लगाने का था आरोप

Mon, 18 Apr 2022 09:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 09:34 PM IST
सार

बीजापुर जिले के मंगपेंटा और बरगापारा के बीच दो फरवरी को दो ट्रकों में नक्सलियों ने आग लगा दी थी।  इस घटना में शामिल आठ नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
eight naxalites arrested in bijapur
छत्तीसगढ़ में नक्सली गिरफ्तार। - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो फरवरी को दो ट्रकों को आग लगा देने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने ट्रकों को आग के हवाले करने वाले आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया इन लोगों की गिरफ्तारी रविवार शाम को कुटरू थाना क्षेत्र के एरामंगी गांव से की गई। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने हुनंगा कवासी (45), वामन पोयम (42), सुखराम पोयामी (36), फगनू माडवी (18), सीतो राम माडवी (26), तुलसी राम माडवी (26), बदरू माडवी और चंद्रू कुहरामी (52) को गिरफ्तार किया है। ये सभी एरामंगी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत 17 अप्रैल को थाना कुटरू और डीआरजी का संयुक्त बल सर्च करने के लिए निकला था। इस दौरान ऐरामंगी की ओर सर्च ऑपरेशन के दौरान इन लोगों की गिरफ्तारी की गई। 
विज्ञापन


इस बीच, नक्सलियों ने रविवार रात बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य में लगे चार ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगनार गांव के पास घटनास्थल पर करीब 15 वाहन और मशीनरी खड़ी थी। यहां उग्रवादियों ने चार ट्रैक्टरों में आग लगा दी। इस दौरान उग्रवादियों ने काम कर रहे मजदूरों और पंचायत प्रतिनिधियों को ऐसे विकास कार्यों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed