{"_id":"6355c6d2d00a646f97555c80","slug":"eight-important-networks-of-naxalites-destroyed-in-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: दो साल में नक्सलियों के आठ अहम नेटवर्क ध्वस्त, मददगारों की भी हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: दो साल में नक्सलियों के आठ अहम नेटवर्क ध्वस्त, मददगारों की भी हुई गिरफ्तारी
Mon, 24 Oct 2022 04:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रायपुर।
एजेंसी, रायपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:27 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार आपूर्ति नेटवर्क को ध्वस्त किया जाना वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध लड़ाई में अहम है क्योंकि यह तीन दशक से बस्तर में सक्रिय माओवादियों के लिए बहुत बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने पिछले दो साल में नक्सलवादियों के आठ अहम नेटवर्क ध्वस्त किए हैं, और कम से कम 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी रविवार को दी। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह पुलिस इस प्रतिबंधित संगठन को मिलने वाली चिकित्सा सहायता, विस्फोटक एवं अन्य प्रकार के सहयोग पर काफी हद तक अंकुश लगाने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस दौरान 40 से अधिक नए पुलिस शिविरों की स्थापना से भी इस काम में मदद मिली। पुलिस के अनुसार आपूर्ति नेटवर्क को ध्वस्त किया जाना वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध लड़ाई में अहम है क्योंकि यह तीन दशक से बस्तर में सक्रिय माओवादियों के लिए बहुत बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
बस्तर क्षेत्र में सात जिले- बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा आते हैं। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि पिछले कुछ साल में पुलिस ने भाकपा (माओवादी) की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी के विभिन्न निकायों (शिविरों) के आपूर्ति नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
मददगारों की भी गिरफ्तारी
सुंदरराज ने कहा, 2020 के शुरुआती समय से अबतक माओवादियों के कम से कम आठ मॉड्यूल को ध्वस्त किया गया है तथा माओवादियों को कथित रूप से दवाइयां, विस्फोटक, हथियार एवं जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने में शामिल व्यापारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों समेत 38 लोग गिरफ्तार किए गए।