{"_id":"38a9dab4-b649-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"eight-died-in-attack-of-bear","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तर में भालू के हमले से आठ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर में भालू के हमले से आठ की मौत
बस्तर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 06 May 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले की उड़ीसा की सीमा से लगे जंगल में पिछले दो दिनों में एक भालू ने आठ ग्रामीणों की जान ले ली।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उड़ीसा के कोटपाड़ इलाके में रविवार दोपहर इस नरभक्षी भालू को मार दिया।
भालू में हमले में घायल चार ग्रामीणों को इलाज के लिए कोरापुट के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह कोटपाड़ इलाके के गिरला गांव की एक महिला जंगल में लकड़ी लेने गई थी। उसी समय भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद ग्रामीण जंगल में भालू को ढूंढने गए लेकिन भालू ने उनकी भी जान ले ली।
मुसीबत और बढ़ गई जब भालू ने गांव में घुस कर लोगों पर हमला कर दिया। गांव में पूरा दिन भालू का आतंक बना रहा। इसके बावजूद भी वहां पर वन विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इस दौरान यह खबर अन्य गांवों में भी फैल गई। आस-पास के करीब पन्द्रह सौ ग्रामीण इकट्ठे हुए और उन्होंने बड़ी मुश्किलों से दोपहर डेढ़ बजे लाठी और सब्बल से पीट-पीट कर भालू को मार गिराया।
विज्ञापन
कोई मदद न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सभी आठ शवों के साथ गांव के पास ही जगदलपुर-विशाखापटनम मार्ग को जाम कर दिया।
इसके बाद डीएफओ और सब कलेक्टर ने वहां पहुंच कर मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा देने और घायलों का समुचित इलाज कराने की घोषणा की। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।