{"_id":"5d5161a18ebc3e6cff02e899","slug":"eid-celebrated-in-chhattisgarh-with-joy-and-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Mon, 12 Aug 2019 06:51 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में सोमवार को मुस्लिम समुदाय ने ईद उल जुहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। रायपुर शहर के काजी मोहम्मद अली फारूखी ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य सभी शहरों में मुस्लिम समुदाय ने आज सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। बाद में घरों में कुर्बानी दी गई।
विज्ञापन
फारूखी ने कहा ईद उल जुहा का पर्व नेक रास्ते पर चलते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने का पर्व है, ताकि देश में शांति और भाईचारा बना रहे।
इधर छत्तीसढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईद उल जुहा पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल उइके ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार हमें बलिदानी-संस्कारवान बनने और समर्पण की सीख देता है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और विकास की कामना की है। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ईद-उल-जुहा पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण और त्याग का प्रतीक है। इससे समाज में सद्भाव, भाई-चारा और एकजुटता की भावना बढ़ती है।
विज्ञापन