{"_id":"69451497521fa4c2fe0a1522","slug":"ed-tightens-its-grip-in-raipur-raids-on-properties-linked-to-real-estate-fund-scam-major-revelations-likely-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में ईडी का शिकंजा कसता हुआ: रियल एस्टेट फंड घोटाले से जुड़े ठिकानों पर छापे, बड़े खुलासे की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में ईडी का शिकंजा कसता हुआ: रियल एस्टेट फंड घोटाले से जुड़े ठिकानों पर छापे, बड़े खुलासे की संभावना
Fri, 19 Dec 2025 02:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:32 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। रायपुर, मुंबई, नागपुर, नासिक और बेंगलुरु सहित कई शहरों में एक साथ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। रायपुर, मुंबई, नागपुर, नासिक और बेंगलुरु सहित कई शहरों में एक साथ कार्रवाई की गई। यह कदम रियल एस्टेट निवेश फंड के जरिए निवेशकों से की गई कथित धोखाधड़ी और करीब 2,434 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले से जुड़ा है, जिसकी जांच सीबीआई पहले से कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, ईडी ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए विभिन्न राज्यों में स्थित कार्यालयों और आवासीय परिसरों पर दबिश दी। मुंबई में लगभग 20 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है, जबकि रायपुर, नासिक और बेंगलुरु में करीब 10 ठिकानों पर जांच चल रही है।
सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई का केंद्रबिंदु जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक और उद्योगपति आनंद जयकुमार जैन, उनसे जुड़ी कंपनियां और उनके कारोबारी सहयोगी हैं। ईडी इनसे जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध निवेश की परतें खंगाल रही है। फिलहाल एजेंसी द्वारा जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर तय की जाएगी।