{"_id":"64c79b52bab9a76a2e09ac1a","slug":"ed-deputy-director-filed-an-fir-in-noida-in-chhattisgarh-liquor-scam-cases-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तक पहुंची शराब घोटाले की आंच: ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा में दर्ज कराई FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली तक पहुंची शराब घोटाले की आंच: ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा में दर्ज कराई FIR
Mon, 31 Jul 2023 05:13 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:13 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने नोएडा के कासना थाना में घोटाले के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर हेमंत कुमार ने ये एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने नोएडा के कासना थाना में घोटाले के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर हेमंत कुमार ने ये एफआईआर दर्ज करवाई है। अब इस मामले में नोएडा पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है उनमें ITS ऑफिसर अरुणपति त्रिपाठी, आईएएस निरंजन दास, कारोबारी विधु गुप्ता, रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई शराब कारोबारी अनवर ढेबर आदि शामिल हैं। इन आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 468 ,471 ,473 ,484, 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
ईडी की जांच में शराब घोटाला में मालूम चला है कि नोएडा स्थित आरोपी विधू गुप्ता की कंपनी मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को अवैध तरीके से खड़ा किया गया है। इसे गलत तरीके से छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग को होलोग्राम की सप्लाई के लिए टेंडर दिया गया था। आरोप है कि इस कंपनी के मालिकों और राज्य के सीनियर अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों की हेराफेरी की गई। अरुणपति त्रिपाठी आईटीएस, निरंजन दास आईएएस टेंडर की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे थे। इन्होंने ही टेंडर कंपनी को दिया है। बदले में उन्होंने प्रति होलोग्राम 8 पैसे का कमीशन लिया है।