फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dussehra Raipur: 101 feet effigy of Ravana will be burnt in WRS Colony

Dussehra Raipur: आचार संहिता की वजह से घटा रावण का कद: इस बार डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में जलेगा 101 फीट का पुतला

Sun, 22 Oct 2023 12:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Oct 2023 12:35 PM IST
सार

Dussehra Raipur: दशहरा का पर्व आते ही छत्तीसगढ़ में तैयारी जोरों पर है। रायपुर में भव्य उत्सव की तैयारी की जा रही है। रायपुर स्थित डब्ल्यूआरएस मैदान में इस बार रावण का पुतला 101 फीट का तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dussehra Raipur: 101 feet effigy of Ravana will be burnt in WRS Colony
इस बार डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में जलेगा 101 फीट का पुतला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दशहरा का पर्व आते ही छत्तीसगढ़ में तैयारी जोरों पर है। रायपुर में भव्य उत्सव की तैयारी की जा रही है। रायपुर स्थित डब्ल्यूआरएस मैदान में इस बार रावण का पुतला 101 फीट का तैयार किया जा रहा है। वहीं राजधानी के रावनभांठा में भी 60 फीट का पुतला बनाया जा रहा है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण बनाए जा रहे रावण पुतला का कद को कम कर दिया गया है।

विज्ञापन


डब्ल्यूआरएस मैदान में हर बार रावण का कद 110 फीट का बनाया जाता था। इस बार आचार संहिता के साथ ही समय के अभाव के कारण 101 फीट कर दिया गया है। वहीं कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी 85 फीट का तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही रायपुर के रावनभांठा मैदान में भी धूमधाम दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार भी यहां तैयारी जोरों पर है। 
विज्ञापन


प्रदेश में आचार संहिता की वजह से समय का अभाव है। समिति के सदस्यों ने तैयारी को लेकर कहा कि समय नहीं होने के कारण भले ही रावण का कद कम किया गया हो, लेकिन उत्सव में कोई कमी नहीं रहेगी। जोरदार तैयारी की जा रही है। इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। एक बार फिर से बुराई के आगे अच्छे की जीत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed