{"_id":"6af8277d8a2f2106fa034571","slug":"durg-cyber-fraud-bank-account-selling-14-arrested-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, 14 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, 14 आरोपी गिरफ्तार
Sat, 14 Nov 2026 02:49 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:49 PM IST
सार
पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 5 से 15 हजार रुपये तक कमीशन लेकर बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सौंपते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले में साइबर ठगी की अवैध कमाई को स्थानांतरित करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराधों में प्रयुक्त होने वाले खातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जामुल, थाना पद्मनाभपुर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी पांच से 15 हजार रुपये तक का कमीशन लेकर अपने तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सौंप देते थे। पुलिस ने बैंक खातों की गहन पड़ताल, तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों के आधार पर इन आरोपियों की पहचान की।
खाते बेचकर छिपाते थे ठगी की रकम
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साइबर ठग आम नागरिकों से धोखाधड़ी कर ठगी की राशि को सबसे पहले इन बैंक खातों में जमा करवाते थे। इसके बाद रकम के वास्तविक स्रोत को छिपाने के लिए उस राशि को अलग-अलग खातों में लगातार स्थानांतरित किया जाता था। आरोपियों ने कमीशन के लालच में आकर अपने और दूसरे लोगों के बैंक खाते एजेंटों के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचाए थे। पुलिस की जांच में इन संबंधित खातों के माध्यम से लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई है।
जामुल और पद्मनाभपुर से हुई गिरफ्तारियां
पुलिस की इस कार्रवाई के तहत थाना जामुल क्षेत्र से तीन खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 49 वर्षीय मनोज यादव, 61 वर्षीय प्रदीप कुमार और 30 वर्षीय अक्षय राज शामिल हैं। वहीं थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र के मामले में नौ खाताधारकों तथा दो एजेंटों समेत कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन आरोपियों में 42 वर्षीय महेश महानंद, 28 वर्षीय उपेन्द्र सिंह, 37 वर्षीय संतोष कुमार सोनी, 32 वर्षीय कुंदन कुमार, 30 वर्षीय सुमित कुमार सिंह, 26 वर्षीय लोकेश बघेल, 35 वर्षीय मोहन मांझी, 29 वर्षीय अंकित डोगरे, 28 वर्षीय आशुतोष तांडी, हेमा सिन्हा और सरस्वती ठाकुर शामिल हैं। दोनों मामलों में कुल 14 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फर्जी खातों से दस्तावेज व सामान बरामद
पुलिस की पड़ताल में थाना जामुल क्षेत्र के बैंक ऑफ वडोदरा तथा पद्मनाभपुर क्षेत्र के एक्सिस बैंक से जुड़े खातों का इस फर्जीवाड़े में उपयोग होना उजागर हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अब इन खातों के जरिये हुए वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच कर रही है और साइबर अपराध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की संलिप्तता का पता लगा रही है।