{"_id":"67e58dbd8c9236f2030d1c63","slug":"young-man-travelling-in-a-car-died-after-colliding-with-a-hiva-in-utai-durg-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: कार चालक को झपकी आने से हाइवा से टकराई कार, हादसे में रेलवे से संबद्ध कंपनी के मैनेजर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: कार चालक को झपकी आने से हाइवा से टकराई कार, हादसे में रेलवे से संबद्ध कंपनी के मैनेजर की दर्दनाक मौत
Thu, 27 Mar 2025 11:11 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:11 PM IST
सार
मृतक अपनी कार CG 08 BB 0846 से राजनांदगांव जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ड्राइवर को झपकी आई और सड़क पर खड़े हाइवा CG 13 AS 7519 से कार टकरा गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में रेलवे के मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर खड़े रेत से भरे हाइवा एवं कार के बीच हुई टक्कर में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है
विज्ञापन
उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि सेलुद के पास हाइवा ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। कार सवार जामगांव एम से राजनांदगांव जा रहे थे। इसी दौरान सेलुद के पास ड्राइवर को झपकी आई और सड़क पर खड़ी हाइवा से जा टकराई। इस घटना में ड्राइवर को मामूली चोट आई है वहीं पीछे सीट पर सो रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजनांदगांव के रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट निवासी अशोक कुमार टोप्पो के रूप में हुई है, जो रेलवे की एक कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे।
विज्ञापन
मृतक अपनी कार CG 08 BB 0846 से राजनांदगांव जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ड्राइवर को झपकी आई और सड़क पर खड़े हाइवा CG 13 AS 7519 से कार टकरा गई। कार के चालक शानू साहू को मामूली चोट आई है लेकिन कार का दूसरे साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से कार में पीछे सो रहे अशोक कुमार टोप्पो को गंभीर अंदरुनी चोटे आईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन