{"_id":"63b7f4585f0c8936307bbf28","slug":"young-man-murder-in-minor-dispute-at-kumhari-durg-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg-Bhilai: बदमाशों ने मामूली विवाद पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर चाकू से कई वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg-Bhilai: बदमाशों ने मामूली विवाद पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर चाकू से कई वार कर उतारा मौत के घाट
Fri, 06 Jan 2023 03:43 PM IST
ललित कुमार सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 06 Jan 2023 03:43 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में कुछ बदमाश युवकों ने मामूली विवाद पर एक युवक पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों ने पहले युवक और उसके दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
मृतक और सीसीटीवी में युवक से मारपीट करते आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में कुछ बदमाश युवकों ने मामूली विवाद पर एक युवक पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों ने पहले युवक और उसके दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद चाकू लेकर सड़क पर दौड़ाया, लेकिन मृतक भाग नहीं पाया और आरोपियों ने उसके पेट में कई वार किए। मामला कुम्हारी थाने क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इलाज के दौरान तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल युवक ने रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि कुम्हारी के देवबलौदा चौक के पास आनंद पेट्रोल पंप के पास अज्ञात आरोपियों ने तीन लड़कों को बुरी तरह पीटा। इसके बाद चाकू लेकर उन्हें सड़क पर दौड़ाने लगे। जब एक युवक भागते-भागते थक गया तो उसके पेट में चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में देवबलौदा निवासी प्रवीण कुमार यादव (21 वर्ष) की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की
कुम्हारी पुलिस के मुताबिक, वारदात एक जनवरी को देर रात 12 से 12:30 बजे बीच की है। प्रवीण अपने दोस्त विनय, मोहन यादव और खिलेश सिंह के साथ अपने घर से कुम्हारी स्थित दशमेश ढाबा खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद प्रवीण अपनी एक्टिवा में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा है। इसी दौरान वहां तीन बाइक और स्कूटी में चार लड़के पहुंचे थे। जहां आरोपियों से मृतक का वाद-विवाद और मारपीट हुई। मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है, जिसमें आरोपी युवक से मारपीट करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बहरहाल, पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है।