फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Young man lost his life while taking selfie and making video in Durg

Durg: सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Wed, 15 May 2024 06:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 15 May 2024 06:45 PM IST
सार

वीडियो बनाने के दौरान बबलू का पैर फिसला गया और 15 फीट नीचे गिर गया और सिर और कमर पर गंभीर चोट आई जिसके बाद आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Young man lost his life while taking selfie and making video in Durg
घटना के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी बीजेपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में एक मजदूर 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था। तभी उसका पैर फिसला और नीचे गिरने उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन

 

पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र के नवा तरिया स्थित अजीत मेटालिक की कंपनी है। जहां कंपनी में काम करने वाला हेल्फर बबलू प्रसाद (37) पिछले तीन साल से कार्यरत है। बबलू 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊंचाई से सेल्फी और वीडियो बना रहा था। 

विज्ञापन

 

वीडियो बनाने के दौरान बबलू का पैर फिसला गया और 15 फीट नीचे गिर गया और सिर और कमर पर गंभीर चोट आई जिसके बाद आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक बबलू इस कंपनी में पिछले तीन सालों से काम कर रहा था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आर्य नगर कोहका में किराए के मकान में रहता था इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। बहरहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed