{"_id":"6489c5017a47d652750b47f0","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-from-fourth-floor-in-durg-district-hospital-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में खुदकुशी: MCH बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा युवक, शिनाख्त नहीं; पुलिस बोली- नशे में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में खुदकुशी: MCH बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा युवक, शिनाख्त नहीं; पुलिस बोली- नशे में था
Wed, 14 Jun 2023 07:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Jun 2023 07:17 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात जिला अस्पताल के पीछे शिशु अस्पताल के चौथी मंजिल से एक युवक ने कूदकर जान दी है। युवक शराब के नशे में था। मर्ग कायम कर युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दुर्ग जिला अस्पताल का मातृ शिशु अस्पताल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में मंगलवार रात चौथी मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब के नशे में बिल्डिंग से छलांग लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल की MCH बिल्डिंग के चौथे माले से युवक ने छलांग लगाई थी। नीचे गिरते ही लोगों ने उसे देखा और गम्भीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। युवक की खुदकुशी का कारण भी अभी तक सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन