फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Woman's body found in a well in Dhamdha police station area of Durg.

Durg News: कुए में मिला महिला का शव, तीन दिन से थी लापता; पूरे इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jul 2024 11:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Jul 2024 11:25 AM IST
सार

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के सिरनाभाठा गांव के कुएं में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची।

विज्ञापन
Woman's body found in a well in Dhamdha police station area of Durg.
महिला के शव को बाहर निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के सिरनाभाठा गांव के कुएं में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद शव को कुए से बाहर निकाला गया।  एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिरनाभाठा गांव में तीन दिन से लापता महिला का शव 40 फीट गहरे कुए में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। लेकिन कुआं अधिक गहरा होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम की सूचित किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन के एसडीआरएफ की टीम सुबह पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने सीढी को मदद से कुएं के अंदर है और शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकला गया। जिसके बाद शव को पुलिस को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त गीता गौरैया 45 वर्षीय निवासी सिरनाभाठा के रूप में की गई है।
विज्ञापन


धमधा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि सिरनाभाठा में कुआं में महिला का शव मिलने की सूचना पर टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पहले ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाकर शव को बाहर निकला गया है। महिला की पहचाना हो चुकी है, वह तीन दिन से लापता थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed