फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Wife commits suicide by hanging after snatching mobile phone

रील्स का शौक पड़ा भारी: मोबाइल छीनने पर पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, छह साल पहले हुई थी शादी

Sat, 17 Feb 2024 03:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 03:21 PM IST
सार

भिलाई में पति ने पत्नी से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
Wife commits suicide by hanging after snatching mobile phone
महिला ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली सघतना सामने आया है। जहां पति ने पत्नी से मोबाइल छीनने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी गई है।
विज्ञापन


सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पांच रास्ता सुपेला में रहने वाली रचना साहू ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरकर अस्पताल भेजवा दिया है। पति भूपेन्द्र साहू टाइल्स लगाने का काम करता था। रचना और भूपेन्द्र साहू की शादी 6 साल पहले हुई थी। 5 साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को पति भूपेन्द्र ने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। भूपेन्द्र के घर में उसकी मां, भाभी और उनके बच्चे थे। शाम को भूपेन्द्र के घर से फोन आया कि उसकी पत्नी रचना ने फांसी लगाकर खुदकुशी ली है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रचना दिन भर मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। घर का काम और बच्ची को देखना छोड़ वो फोन पर रील्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक वीडियो बनाने और पोस्ट डालने में ही लगी रहती थी। इस बात को लेकर भूपेन्द्र ने रचना को कई बार समझाया भी था कि मोबाइल कम इस्तेमाल किया करो। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। लेकिन इसके बाद भी रचना नहीं मानी तो पति ने गुस्से में आकर मृतिका रचना के फोन ही छीनकर अपने पास रख लिया। इससे नाराज होकर रचना ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed