फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   While washing the bike two youths fell into the raging river after slipping dead body recovered

Durg: बाइक धोते समय पैर फिसलकर उफनती नदी में गिरे दो युवक, शव बरामद; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 14 Jul 2023 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:01 AM IST
सार

दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र में तांदुला नदी पर बने स्टॉप डैम से बहे दो युवकों के शव आखिरकार लगभग 17 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाले हैं। दोनों युवक नदी में बने स्टॉप डैम के पास अपनी बाइक धो रहे थे इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह उफनती नदी में बह गए थे।

विज्ञापन
While washing the bike two youths fell into the raging river after slipping dead body recovered
Durg News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र में तांदुला नदी पर बने स्टॉप डैम से बहे दो युवकों के शव आखिरकार लगभग 17 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाले हैं। दोनों युवक नदी में बने स्टॉप डैम के पास अपनी बाइक धो रहे थे इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह उफनती नदी में बह गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आखिरकार उन युवकों के नदी से बरामद कर लिये हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक नदी में बहे जिन युवकों के शव मिले हैं, उनकी पहचान मिथिलेश सोनी और चुम्मन ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों युवक गांधीभाठा अंडा गांव के रहने वाले थे। मिथिलेश और चुम्मन अपने चार दोस्तों के साथ गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 विनायकपुर के तांदुला नदी पर बने स्टॉप डैम की तरफ घूमने गए थे। इसी दौरान वे बाइक धोने के लिए स्टॉप डैम पर बने एनीकट पर ले गए और वहीं मिथलेश और चुम्मन बाइक धो रहे थे कि तभी चुम्मन ठाकुर का पैर फिसल गया और नदी में बहने लगा। जिसको देखकर उसके तीन अन्य दोस्त उसे बचाने के लिए नदी में कूदे दो दोस्त तैरकर नदी के बाहर आ गए लेकिन मिथिलेश और चुम्मन नदी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी उनके दोस्तों ने आसपास के लोगों को दी इसके बाद ग्रामीणों ने मिथिलेश और चुम्मन की नदी में बहने की जानकारी अंडा थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने नदी में बहे युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम ने लगातार कई घंटों की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed