{"_id":"63f85d656fc3058c4b0ccdc3","slug":"uncontrolled-truck-entered-inside-the-house-three-died-including-the-driver-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Accident: देर रात अनियंत्रित ट्रक घर के अंदर घुसा, ड्राइवर समेत तीन की मौत, केबिन में फंस गए थे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Accident: देर रात अनियंत्रित ट्रक घर के अंदर घुसा, ड्राइवर समेत तीन की मौत, केबिन में फंस गए थे शव
Fri, 24 Feb 2023 12:17 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:17 PM IST
सार
दुर्ग के तर्रा गांव में देर रात एक अनियंत्रित ट्रक एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। इस हादसे में ट्रक चालक समेत उसमें बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। गनीमत रही की घर के अंदर का कोई सदस्य घटना में हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक मकान के अंदर घुस गया, हादसे में तीन की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र के तर्रा गांव में देर रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक दीवार को तोड़कर एक घर के अंदर जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पूरा मामला पाटन ब्लॉक के तर्रा गांव का है। बीती रात करीब 11 बजे जब लोग नींद की आगोश में थे। इसी दौरान तेज आवाज से लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने बाहर आकर देखा तो गांव के गोवर्धन प्रसाद यदु के मकान में एक ट्रक घुसा हुआ था। हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर समेत 3 लोगो की मौत हो गई। तीनों का शव ट्रक के केबिन में बुरी तरफ फंस गया था। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यु करके बाहर निकला गया।
विज्ञापन
ट्रक कांकेर से रायपुर का रहा था, इस दौरान अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। मृतक में सूरज निर्मलकर 32 वर्ष निवासी खल्लरी बालोद, टिकेश्वर सही 16 वर्ष निवासी गुजरा बालोद और डोमन रामटेके 15 वर्ष निवासी गुजरा बालोद बताया जा रहा है। इस हादसे में परिवार के लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन