{"_id":"669208059d3b5c67bb00291a","slug":"two-youths-arrested-for-smuggling-ganja-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: गांजा तस्करी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 20 किलो नशीला पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: गांजा तस्करी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 20 किलो नशीला पदार्थ बरामद
Sat, 13 Jul 2024 10:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:22 AM IST
सार
दुर्ग में क्राइम ब्रांच और कुम्हारी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने एक मालवाहक से बड़ी मात्र में गांजे के खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Durg News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में क्राइम ब्रांच और कुम्हारी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने एक मालवाहक से बड़ी मात्र में गांजे के खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मालवाहक से 20 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिसा से दुर्ग की ओर से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। जिसपर क्राइम ब्रांच और कुम्हारी थाना पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी गांजे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि मालवाहक में गांजा तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए वाहन को रोक कर चेक किया। जिसमें प्लास्टिक बोरी में 20 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक ओडिसा पुलिस के जवान और एक आरोपी मालवाहक का ड्राइवर बताया जा रहा है।
विज्ञापन