{"_id":"67cd1c3323c8a08eeb0b1856","slug":"two-youths-arrested-for-harassing-girls-by-posing-as-fake-policeman-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: नशे में धुत लाल बत्ती की गाड़ी में पुलिस बनकर घूम रहे थे युवक, लड़कियों से की छेड़खानी; 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: नशे में धुत लाल बत्ती की गाड़ी में पुलिस बनकर घूम रहे थे युवक, लड़कियों से की छेड़खानी; 2 आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Mar 2025 10:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:12 AM IST
विज्ञापन
Durg News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनाकर लाल बत्ती स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार शराब के नशे में 3 युवकों ने पार्क में लड़कियों के साथ छेड़खानी और एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठने का प्रयास किया गया। इस घटना की सूचना यातायात पुलिस को मिली। जिसके बाद स्कॉर्पियो में सवार दो युवक को पकड़कर सुपेला थाना को सौंपा दिया गया है। वहीं, एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान शराब की बोतल बोतल मिली है।
विज्ञापन
सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर पार्क में लाल बत्ती लगाकर स्कॉर्पियो गाड़ी में शराब के नशे तीन युवक पहुंचे। जहां पार्क में बैठे लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। युवकों ने एक लड़की को गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया। जिससे आसपास के लोगो ने देखा तो उसे बचाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पकड़े गए युवक खुद को पुलिस के जवान बताया है और स्कॉर्पियो गाड़ी को किराए पर लेकर लाल बत्ती लगाकर घूम रहे थे। सुपेला पुलिस स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन