फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Two vehicles in CM Sai convoy collided with each other incident happened while trying to save cow in Durg

Durg: सीएम साय के काफिले में चल रही दो गाड़ियां आपस में टकराईं, गाय को बचाने के चक्कर हुई घटना

Fri, 27 Sep 2024 08:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री आज दुर्ग भिलाई के दौरे पर थे इस दौरान दुर्ग से सर्किट हाउस जाने के लिए काफिला निकला, तभी जिला अस्पताल के आगे अचानक एक गाय काफिले के सामने आ गई।

विज्ञापन
Two vehicles in CM Sai convoy collided with each other incident happened while trying to save cow in Durg
दो गाड़ियां आपस में टकराईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री आज दुर्ग भिलाई के दौरे पर थे इस दौरान दुर्ग से सर्किट हाउस जाने के लिए काफिला निकला, तभी जिला अस्पताल के आगे अचानक एक गाय काफिले के सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में सीएम के काफिले में चल रही दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

विज्ञापन

 

इस हादसे में सीएम विष्णु देव साय बाल-बाल बचे, चालक ने बड़ी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए गाड़ी की रफ्तार को काबू में कर लिया और समय रहते गाड़ी की रफ्तार पर काबू में पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद सीएम विष्णु देव साय का काफिला जिला अस्पताल के पास नहीं रुका काफिला सीधे प्रथम बटालियन के लिए रवाना हो गया। हादसे की वजह थोड़ी देर के लिए जिला अस्पताल दुर्ग के बाहर भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन ने तत्काल सीएम के काफिले को आगे के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां सीएम ने दुर्ग मठपारा में जिले को 22 करोड़ 97 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग सांसद विजय बघेल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed