फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   two killed, 13 injured in tractor-scorpio collision in chhattisgarh durg

Chhattisgarh: ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो भिड़ंत में महिला सहित 2 की मौत, 13 घायल; मड़ई मेले में जा रहे थे शामिल होने

Sun, 08 Jan 2023 08:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 08:49 PM IST
सार

हालात इतनी बुरी थी कि स्कार्पियो को हटाने के लिए जेसीबी तक बुलानी पड़ी। हादसे के बाद दोनों ओर से वाहनों को लंबी कतार लग गई थी। मिलने पर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की है। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
two killed, 13 injured in tractor-scorpio collision in chhattisgarh durg
स्कार्पियो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार को सड़क हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा स्कार्पियो और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत से हुआ है। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई है। स्कार्पियो सवार मड़ई मेला देखने के लिए जा रहे थे। हादसा उतई थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, भिलाई के भीमनगर सुपेला इलाके से स्कॉर्पियो में 16 लोग सवार होकर बटरेल में आयोजित मड़ई मेले में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान धौराभाठा मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का एक बड़ा हिस्सा स्कॉर्पियो पर जा गिरा और मौके पर ही चालक  चूरामन राहुलकर (55) व सुमित्रा (60) की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन




आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालात इतनी बुरी थी कि स्कार्पियो को हटाने के लिए जेसीबी तक बुलानी पड़ी। हादसे के बाद दोनों ओर से वाहनों को लंबी कतार लग गई थी। मिलने पर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की है। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed