फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   three minors killed friend in old enmity in durg

नाबालिगों ने दोस्त को मार डाला: पुरानी बातों को लेकर हुआ झगड़ा, नशे की हालत में पत्थर से कुचल दिया सिर

Wed, 07 Jun 2023 04:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Jun 2023 04:07 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी भी लुकेश के मोहल्ले के ही रहने वाले नाबालिग हैं। तीनों की लोकेश से दोस्ती थी। किसी बात को लेकर तीनों का लुकेश से पुराना विवाद था। पुरानी रंजिश को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि इस पर नाबालिगों ने उससे मारपीट की और फिर वहां पड़ा पत्थर उठाकर लुकेश के सिर पर पटक दिया।

विज्ञापन
three minors killed friend in old enmity in durg
लुकेश (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मंगलवार देर रात आपसी विवाद में तीन नाबालिगों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। तीनों ने पहले झगड़ा किया और फिर युवक का सिर पत्थर से कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात ही लहूलुहान हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। मामला मोहननगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

देर रात खून से लथपथ पड़े युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि शक्ति नगर में एक युवक खून से लथपथ घायल हालत में पड़ा है। इस पर मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त शक्ति नगर निवासी लुकेश यादव (23) पुत्र बलराम के रूप में हुई। बलराम साइंस कॉलेज में चपरासी के पद पर है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि लुकेश नशे का आदी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

three minors killed friend in old enmity in durg
मोहन नगर थाना, दुर्ग। - फोटो : संवाद

शराब के नशे में झगड़े के बाद कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपी भी लुकेश के मोहल्ले के ही रहने वाले नाबालिग हैं। तीनों की लोकेश से दोस्ती थी। किसी बात को लेकर तीनों का लुकेश से पुराना विवाद था। देर रात चारों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में पुरानी रंजिश को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि इस पर नाबालिगों ने उससे मारपीट की और फिर वहां पड़ा पत्थर उठाकर लुकेश के सिर पर पटक दिया। वारदात के बाद तीनों भाग निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed