{"_id":"67ffd94f1beb75d929020246","slug":"three-arrested-including-two-minors-who-stole-jewellery-worth-lakhs-from-badi-maa-house-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों में धोखा: बड़ी मां के घर लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों में धोखा: बड़ी मां के घर लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
Wed, 16 Apr 2025 09:53 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:53 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चोरी की वारदात में शामिल दो नाबालिग समेत तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी ने रहने वाली राधिका हरदेल ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। बीती 29 मार्च से 14 अप्रैल के किसी अज्ञात आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन
चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने रिश्तेदारों पर अगर आप भी भरोसा करते हैं तो सावधान हो जाएं। कुछ ऐसा ही मामला भिलाई में सामने आया है। जहां भतीजे ने अपनी ही बड़ी मम्मी के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात आलमारी की चाबी से खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी ने रहने वाली राधिका हरदेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 29 मार्च से 14 अप्रैल 25 के किसी अज्ञात आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर आलमारी में रखे 7 लाख 85 हजार के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थिया से घर में आने जाने वाले के संबंध में पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उसके घर पर देवर का लड़का का आना जाना था। जिसके बाद पुलिस ने देवर के नाबालिग लड़के से पूछताछ करने पर अपनी बड़ी मम्मी के घर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
बालक ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात को अपने नाबालिग दोस्त को बिक्री कर रकम देने को कहा। नाबालिग दोस्त ने अपने पिता जेवरात खरीदी बिक्री का काम करता है। नाबालिग दोस्त के पिता संतोष दुलानी अपने लड़के से सोने चांदी को 1 लाख 30 हजार में दे दिए। पुलिस ने सोना-चांदी खरीदने वाले संतोष दुलानी को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद किए। जिसमें सोना लगभग 740 ग्राम और चांदी 326 ग्राम बरामद की है।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले प्रार्थिया के नाबालिग भतीजे समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें नाबालिग भतीजे के दोस्त और उसके पिता संतोष दुलानी जिसने चोरी के जेवरात को खरीदा था। पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात को बरामद किया। दोनों अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग और संतोष दुलानी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।