फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Three arrested including illegal gutkha factory operator

Durg News: चला रहे थे प्रतिबंधित गुटखा फैक्टरी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 10:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 10 Oct 2024 10:35 AM IST
सार

पुरानी भिलाई पुलिस ने जर्दायुक्त गुटखा का संचालन करने वाले गुटखा किंग समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व अवैध गुटखा फैक्टरी का खुलासा किया था जहां पर प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा का निर्माण किया जा रहा था।

विज्ञापन
Three arrested including illegal gutkha factory operator
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी भिलाई पुलिस ने जर्दायुक्त गुटखा का संचालन करने वाले गुटखा किंग समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व अवैध गुटखा फैक्टरी का खुलासा किया था जहां पर प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने गुटखा बनाने का सामग्री, पैकेजिंग मशीन समेत दो मालवाहक को जब्त किया था।
विज्ञापन


छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में दो अक्तूबर को उमदा में प्रतिबंधित तंबाकू गुटखा फैक्ट्री का संचालन की जानकारी मिलने पर तीन थानों की टीम ने अवैध गुटखा की फैक्ट्री और परिवहन करते पकड़ा गया था। पुलिस ने एवरग्रीन सिटी के पास एक फैक्ट्री में कुछ लोग अवैध रूप से गुटखा बना कर बाजार में बेचने के लिए बना रहे थे। पुलिस ने मौके से एक चार पहिया वाहन में लोड 60 बोरी गुटखा एवं 20 बोरी गुटखा अलग से रखा हुआ। इसके अलावा मौके से गुटखा बनाने वाली मशीन, गुटखा बनाने में उपयोग किए जाने वाले सामा को जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि गुटखा के कारोबार करने वाले साजिद खान अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस ने अब साजिद खान समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिरसा गेट चौक पर एक मालवाहक में 60 सफेद बोरियो में पानराज जर्दायुक्त गुटखा जब्त किया था। पुलिस ने 25 लाख का गुटखा समेत 60 लाख का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed