Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Three accused including the main accused who plotted to attack a professor in Durg were sent to jail

Chhattisgarh: प्रोफेसर पर हमले की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन भेजे गए जेल, जानें क्या है मामला

Tue, 14 Jan 2025 08:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 08:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की पुलिस आंध्र प्रदेश से दोनों आरोपियों के अलावा उन्हें पनाह देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर भिलाई लेकर पहुंची। प्रोफेसर के विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला करने की साजिश करने वाले मुख्य आरोपी की पुलिस को लंब समय से तलाश थी। 

विज्ञापन
Three accused including the main accused who plotted to attack a professor in Durg were sent to jail
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई-3 थाना क्षेत्र के खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमले की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें प्रोबीर शर्मा और उसके सहयोगी धीरज वस्त्रकार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल, कोर्ट से आरोपियों को रिमांड नहीं मिली। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा से दोनों आरोपियों के अलावा उन्हें पनाह देने वाले व्यक्ति टी. पवन कुमार को गिरफ्तार कर भिलाई लेकर पहुंची। सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रोफेसर के विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला करने की साजिश करने वाले मुख्य आरोपी मारपीट प्रोबिर शर्मा,शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार की पुलिस को लंबे समय से तलाश रही थी। उन पर 10- 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस को उनके आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा में छुपे होने की जानकारी मिली। दो दिन पहले सुराग मिलने पर पुलिस ने काकीनाड़ा से प्रोबीर और उसके सहयोगी धीरज वस्त्रकार गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दोनों आरोपी को पनाह देने वाले टी पवन को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को भिलाई-3 कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में प्रोफेसर पर हमला करने वाले मध्यप्रदेश के रीवा से तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो मुख्य आरोपी प्रोबिर शर्मा के पास मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन्होंने 19 जुलाई 2024 को कॉलेज से जाते समय प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले का आरोप प्रोबीर शर्मा और उसके साथियों पर लगा था। प्रोबिर शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने प्रोबिर शर्मा और धीरज वस्त्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन शिवम मिश्रा अभी भी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed