फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   tank of tanker filled with diesel burst water flowed on the road in Bhilai

Bhilai: डीजल से भरे टैंकर का टैंक फटा, सड़क पर पानी की तरह बहा, भरने के लिए बाल्टी लेकर दौड़े लोग

Tue, 09 Apr 2024 07:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Apr 2024 07:33 PM IST
सार

इस घटना में डीजल से भरी टैंकर का टैंक फटा गया और सड़क पर ही डीजल बहा गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग डीजल लूटने के लिए बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
tank of tanker filled with diesel burst water flowed on the road in Bhilai
डीजल भरता शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई में सुपेला थाने पास जीई रोड में मंगलवार शाम एक डीजल भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टैंकर सामने चल रही ट्रक को टक्कर मारी दिया। जिससे डीजल टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में डीजल से भरी टैंकर का टैंक फटा गया और सड़क पर ही डीजल बहा गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग डीजल लूटने के लिए बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। 

विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुपेला पुलिस पहुंची। और डीजल टैंकर के आस-पास से लोगों को हटा दिया। वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना देकर तत्काल मौके पर बुलाया। निकट ही पेट्रोल पंप और सड़क के गर्म होने के कारण आगजनी की आशंका को देखते हुए डीजल टैंकर के चारों ओर फोम का छिड़काव किया गया।

विज्ञापन


इस दुर्घटना से नेशनल हाइवे 53 में लंबा जाम लगा रहा। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाली गाडिय़ां जाम में फंसी रही। पुलिस ने बताया कि डीजल टैंकर मुंबई से डीजल लोडकर ओडिशा के संबलपुर जा रही थी। इसी बीच सुपेला थाने के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed