फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   six people killed one person in durg

सिगरेट के धुएं ने ली रॉकी की जान: मृतक ने महिला से की बदतमीजी, छह युवकों ने ईंट-पत्थर से मारा

Mon, 18 Dec 2023 06:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 06:19 PM IST
सार

दुर्ग में एक युवक को सिगरेट का धुआं छोड़ना भारी पड़ गया। सिगरेट के धुंए को एक दुकानदार से विवाद के बाद मोहल्ले के छह युवकों ने मिलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
six people killed one person in durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिगरेट का धुआं जानलेवा तो है ही लेकिन इसी सिगरेट के धुएं को किसी के ऊपर छोड़ने पर हत्या हो सकती है और जान जा सकती है। इसका एक मामला दुर्ग से सामने आया है। जहां सिगरेट के धुंए को एक दुकानदार से विवाद के बाद मोहल्ले के 6 युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।

विज्ञापन


दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बघेरा रेलवे क्रांसिग के पास देर रात पुरानी रंजीश को लेकर छह युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मॉर्चरी में भिजवा दिया है। घटना कल देर रात की बताई जा रही है। जहां राकेश उर्फ रॉकी देशमुख नाम का युवक रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था। तभी एक किराने की दुकान में सिगरेट खरीदकर पीने लगा। 
विज्ञापन


जिसके बाद सिगरेट का धुआं वहीं खड़ी एक महिला के ऊपर छोड़ने लगा। महिला ने विरोध किया तो मृतक रॉकी ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू निकलकर रंगदारी करने लगा। जिसे देखकर मोहल्ले के कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली गलौज करने से मना करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मृतक उन युवकों से भी गाली गलौज और चाकू दिखाकर मारने की धमकी दे रहा था। तभी इन युवको ने ईंट और पत्थर से रॉकी और उसके एक दोस्त पर हमला कर दिया। इस घटना में रॉकी के सिर पर गंभीर चोटे आईं और रॉकी जमीन पर गिर गया। जिससे मौके पर ही रॉकी देशमुख की मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और मॉर्चरी में भिजवा दी।

दुर्ग सीएसपी मणिशंकर ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जांच में जानाकारी लगी कि मोहल्ले के छह युवकों द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। सभी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वजह किराए की दुकान में महिला के ऊपर सिगरेट का धुआं छोड़ने को लेकर हुआ था। 


मृतक पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपियों में रघुनाथ मंडावी, भूपेश साहू, अविनाश मंडावी, चंद्रकांत ठाकुर, आकाश मंडावी समेत एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed