{"_id":"645b2fe69c862b59f1052bd6","slug":"scorched-worker-dies-during-treatment-in-bhilai-steel-plant-accident-in-bhilai-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसपी हादसे में झुलसे श्रमिक की मौत: प्लांट में हॉट मैटल गिरने से चार कर्मचारी हुए थे घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसपी हादसे में झुलसे श्रमिक की मौत: प्लांट में हॉट मैटल गिरने से चार कर्मचारी हुए थे घायल, दो की हालत गंभीर
Wed, 10 May 2023 11:17 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 May 2023 11:17 AM IST
सार
रंजीत सिंह खुर्सीपार का रहने वाला था, जो प्लांट में ठेका श्रमिक के तौर पर कार्य करता था। रंजीत को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसे दोबारा आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रंजीत सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 के कास्टर-6 में 25 अप्रैल को हुए हादसे में झुलसे एक ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में चार ठेका श्रमिक झुलस गए थे, जिन्हें भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान एक श्रमिक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जबकि दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में बीएसपी प्रबंधन ने लापरवाही मानते हुए जीएम और डिप्टी मैनेजर को सस्पेंड भी किया है।
विज्ञापन
प्लांट के एसएमएस 2 के कास्टर 6 में पिघला हॉट मैटल कार्य कर रहे मजदूरों पर छिटक कर ऊपर आ गिरा था। जिसके कारण चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी ठेका मजदूरों को एंबुलेंस से बीएसपी के मेन हॉस्पिटल से सेक्टर 9 रेफर किया गया है। इस घटना में रमेश मौर्य, राजू तांडी, अमित सिंह, रंजीत सिंह घायल हो गए थे। रंजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो है। वही अमित सिंह 80%, रमेश मौर्य 40% और राजू तांडी 20% झुलसी हालत में उपचार जारी है।
विज्ञापन