फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Saif Ali Khan Attack: Mumbai Police intensifies investigation

Saif Ali Khan Attack : मुम्बई पुलिस ने तेज की जांच, संदिग्ध युवक को अपने साथ जल्द लेकर जाएगी टीम

Sun, 19 Jan 2025 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 04:43 AM IST
सार

इस सिलसिले में पुलिस ने संदिग्ध युवक आकाश कनौजिया से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की। पुलिस अभी तक स्पष्ट नहीं कर रही है कि आकाश कनौजिया वही आरोपी है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था या नहीं। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack: Mumbai Police intensifies investigation
मीडिया से घिरे एसआई फुंडे। - फोटो : वीडियो ग्रैब, अमर उजाला

विस्तार

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस की जांच तेज हो गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने संदिग्ध युवक आकाश कनौजिया से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की। पुलिस अभी तक स्पष्ट नहीं कर रही है कि आकाश कनौजिया वही आरोपी है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था या नहीं। मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अधिकारी अभी जांच के अंतिम नतीजे तक पहुंचने से पहले कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम आकाश कैलाश कनौजिया जो मुंबई का रहने वाला है। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बैठकर बिलासपुर जा रहा था, जहां से तिल्दा नेवरा में अपने परिचित के घर जाने की बात युवक ने आरपीएफ को बताई। आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस, लेकर जाएगी अपने साथ 
मुंबई पुलिस द्वारा संदिग्ध युवक की फोटो भेजी गई थी जिसके आधार पर युवक की पहचान हमलावर को तौर पर हो रही थी। लेकिन आरपीएफ पुलिस ने युवक से पुछताछ नहीं की। आरपीएफ का कहना है कि मुंबई पुलिस आने के बाद पुछताछ करेगी, जिसके बाद खुलासा हो पाएगा। 

इसके बाद मुंबई की जोन-9 बांद्रा पुलिस की दो सदस्यीय टीम कल शाम रायपुर से दुर्ग पहुंची। टीम में सब इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे और योगेश नरले शामिल हैं। सब-इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने बताया कि जांच अभी भी जारी है। उसे (संदिग्ध को) आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। हम उसे जल्द से जल्द ले जाएंगे। उसका एक आपराधिक रिकॉर्ड है। मुम्बई ले जाकर पुलिस इस केस की कड़ियां खोलने की कोशिश करेगी। पुलिस यह भी पता लगाना चाहती है कि क्या इस हमले के पीछे कोई साजिश रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed